Tuesday, February 16, 2010

कर्त्तव्य

एक घर में आग लग गई
घर धू धू कर जलने लगा ।
घर वाले परेशान हो कर इधर उधर भागने लगे
आग बुझाने की हर संभव कोशिश करने लगे ।
उसी घर में एक चिड़िया भी रहती थी ,
आग में उसका घोसला भी जल गया
चिड़िया इससे बहुत दुखी हुई
सब कुछ जलता देख बहुत रोई ।
घर जलता देखा चिड़िया ने भी अपनी चोंच
में पानी भरा और आग बुझाने उडी ।
ये देख एक आदमी ने कहा -
" रे चिड़िया ये तू क्या करती है
एक चोंच पानी से किसका दम भारती है ।"
चिड़िया ने कहा -"हे मनुष्य , इतिहास में जब भी इस घटना को दोहराया जायेगा
आग लगाने वालों में मेरा नाम कभी नहीं आएगा ।"

1 comment:

Nina said...

"Itihaas mein" .... so true..
I just got a wonderful revelation..
every action of every living thing..
whether recorded or not...
goes down in History..

Ur writings will go down in History too... :)
keep penning down such deep thoughts....