Sunday, August 21, 2011

इतिहास

हो गया प्रारंभ आन्दोलन जन का
धन्यवाद तुम्हे ए परमपिता,
हम साक्षी रहे इस क्षण का
जो बन रहा इतिहास जन का ।

Tuesday, August 16, 2011

एक बूढा आदमी

देश के लिए चला है
एक बूढा आदमी
सबको ले चला है
एक बूढा आदमी
उम्र ७४ कद है छोटा
पर सौ करोड़ पर
भारी है
एक बूढा आदमी
देश को तन देश को मन
सर्वस्व कर चला है
एक बूढा आदमी
लड़ने चला है
लड़ाई कठिन है
मर मिटने चला है
राह कठिन है
पर हौसला ये लिए चला है
एक बूढा आदमी
"हम जीतेंगे प्रण समर ये हमारा "
सबसे ये कहते चला है
वो बूढा आदमी।